नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2024-2025 के अंतरिम बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया क्योंकि इसमें कोई कर रियायत नहीं दी गई है।
मालीवाल ने हिंदी में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बार भी आम जनता की उम्मीदें धराशायी हो गईं। कोई कर रियायत नहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं, महंगाई कम करने की कोई बात नहीं। महिलाओं की सुरक्षा और उनका उत्थान केवल कागजों पर।’’
इसे भी पढ़ें







