इंटरग्लोब, आर्चर एविएशन की भारत में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना

1 Min Read

नयी दिल्ली: देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और अमेरिका की आर्चर एविएशन भारत में 2026 की शुरुआत में पूरी तरह इलेक्ट्रिक हवाई टैक्सी सेवा शुरू करेंगी।

ये हवाई टैक्सियां यात्रियों को दिल्ली के कनॉट प्लेस से हरियाणा के गुरुग्राम तक सिर्फ सात मिनट में पहुंचाएंगी।

आर्चर एविएशन 200 ‘इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग’ (ईवीटीओएल) विमान उपलब्ध कराएगी।

विमान में चालक के अलावा चार यात्री सवार हो सकते हैं। ये विमान कम शोर और बेहतर सुरक्षा के साथ हेलीकॉप्टर की तरह चलते हैं।

इसे भी पढ़ें

भारत में किसी चुनाव पर्यवेक्षक को नहीं भेजा जा रहा : अमेरिका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं