आज शाम तक पार्टियों के पोस्टर बैनर हटाने के निर्देश

1 Min Read

चुनाव आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन हो, इसे लेकर चुनाव आयोग गंभीर है।

इसे लेकर आयोग लगातार दिशा निर्देश जारी कर रहा है। देश में चुनाव निष्पक्ष हो इसको लेकर चुनाव आयोग ने एक आदेश जारी किया है।

इस आदेश की तामिल को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार (21 मार्च)) की शाम तक का समय सीमा तय की गयी है।

वही, चुनाव आयोग ने कैबिनेट सचिव के साथ प्रदेश के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, सरकारी बसों और सरकारी भवनों समेत अन्य जगहों पर लगे सभी राजनीतिक विज्ञापनों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिया है।

इसे लेकर झारखंड के मुख्य सचिव को भी पत्र भेजा गया है। निर्वाचन आयोग सख्त कदम उठाते हुए राज्यों को सरकारी और निजी संपत्तियों से अनाधिकृत विज्ञापन गुरुवार (21 मार्च) की शाम तक हटा लेने के लिए कहा है।

इसके साथ ही इस आदेश के आलोक में कार्रवाई पर हर राज्यों के मुख्य सचिवों को रिपोर्ट भी दाखिल करने होगे।

इसे भी पढ़ें

यूट्यूबर मनीष कश्यप पर हुआ एफआइआर

Share This Article
Exit mobile version