लंदन: सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम ने कहा कि वह युवा लोगों की सुरक्षा और यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए नए उपाय कर रहा है, जिसमें एक ऐसी सुविधा भी शामिल है जो सीधे संदेशों (डीएम) में नग्नता को स्वत: धुंधला कर देगी।
सोशल मीडिया मंच ने बृहस्पतिवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह यौन घोटालों और “छवि दुरुपयोग” के विभिन्न रूपों से लड़ने और अपराधियों के लिए किशोरों से संपर्क करना कठिन बनाने के वास्ते अपने अभियान के तहत इन सुविधाओं का परीक्षण कर रहा है।
इसे भी पढ़ें
भाजपा विधायक शिवराम हेब्बार के बेटे विवेक कांग्रेस में शामिल







