नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि आपूर्ति से जुड़ी मौसमी समस्याओं के कारण महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जरूरी सामान की कीमतों में नरमी लाने के प्रयासों के साथ उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एक प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने नवंबर, 2021 में ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती का निर्देश स्वयं हमें दिया था। दीपावली के दौरान इस बारे में घोषणा की गयी। उसके बाद जून, 2022 में फिर हमने उत्पाद शुल्क में कटौती की। ईंधन के दाम में कुछ हद तक नरमी आई।
’महंगाई और उसे नीचे लाने के उपायों के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, ‘जब हम ईंधन या प्राकृतिक गैस के बारे में बात करते हैं, हमें एक चीज समझने की जरूरत है कि इन उत्पादों का आयात किया जाता है। पिछले दिनों सिद्धरमैया ने अमित शाह पर उनके इस बयान के लिये निशाना साधा था कि कर्नाटक का भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपने को लेकर है।
उन्होंने पूछा था कि क्या सत्तारूढ़ दल इतना दिवालिया है कि राज्य में उसे कोई कन्नड़ नेता नहीं दिखता। इस पर पलटवार करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के हाथों में राज्य सौंपे जाने में क्या गलत है? उस प्रधानमंत्री को जो पूरे देश को साथ लेकर चल रहा है। वे (कांग्रेस नेता) क्यों चिढ़ रहे हैं? ये वही लोग हैं जो कहते थे कि सोनिया गांधी भारत के लिये सब कुछ है।’







