इन्फिनिक्स नोट 40 स्मार्टफोन लांच, ये है कीमत [Infinix Note 40 smartphone launched]

1 Min Read

बहुत खास हैं इसके फीचर्स, ऐसे मिलेगी छूट

नई दिल्ली, एजेंसियां। टेक कंपनी इन्फिनिक्स ने बजट सेगमेंट में नोट सीरीज का एक और फोन ‘इनफिनिक्स नोट 40 5G’ लॉन्च कर दिया है।

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज कंपनी दे रही है।

वहीं, इन्फिनिक्स नोट 40 5G स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाला मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 चिपसेट दी गई है।

स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी कंपनी ने दिया है। इसे चार्ज करने 33W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

शुरुआती कीमत 19,999 रुपये

इन्फिनिक्स ने इस स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज में लॉन्च किया है जिसकी शुरूआती कीमत 19,999 रुपए है।

हालांकि, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपए की छूट मिल रही है। कंपनी ने अपने X हैंडल पर बताया है कि इस स्मार्टफोन की सेल 26 जून से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें

80 MEGA PIXELS के कैमरे के साथ लॉन्च होगा Honor Magic 6

Share This Article
Exit mobile version