इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

1 Min Read

अगरतला : इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित समारोह में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई।

राज्यपाल के शपथ ग्रहण समोराह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके मत्रिमंडलीय सहयोगी और मुख्य सचिव जे.के सिन्हा भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद देता हूं। मैं त्रिपुरा के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा।

मैं राज्य में पारदर्शिता, सशक्तिकरण और जवाबदेही लाना चाहता हूं और मुख्यमंत्री माणिक साहा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के साथ सहयोग करूंगा।’’ तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और अविभाजित आंध्र प्रदेश के तीन बार के विधायक रहे नल्लू ने सत्यदेव एन आर्य की जगह ली है।

न्यायामूर्ति सब्यसाची दत्ता पुरकायस्थ और न्यायमूर्ति विश्वजीत पालित ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश सहित उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या अब पांच हो गई है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं