IIT जेईई एडवांस्ड में इंदौर के वेद लाहोटी ने किया टॉप [Indore’s Ved Lahoti tops IIT JEE Advanced]

1 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है।

इस परीक्षा में इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। उम्मीदवार जो भी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JEE एडवांस्ड कट-ऑफ न्यूनतम अंक हैं, जो उम्मीदवार को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्राप्त करने होंगे।

पिछले साल प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 6.83 प्रतिशत और कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के लिए कुल मिलाकर 23.89 प्रतिशत अंक लाना था।

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक होल्डर्स

  1. वेद लाहोटी – 355 अंक (आईआईटी दिल्ली)
  2. आदित्य – 346 (आईआईटी दिल्ली)
  3. भोगलपल्ली संदेश – 338 (आईआईटी मद्रास)
  4. रिदम केडिया – 337 (आईआईटी रुड़की)
  5. पुट्टी कुशल कुमार – 334 (आईआईटी मद्रास)
  6. राजदीप मिश्रा 333 – (आईआईटी बॉम्बे)
  7. द्विज धर्मेशकुमार पटेल – 332 (आईआईटी बॉम्बे)
  8. कोडुरु तेजेश्वर – 331 (आईआईटी मद्रास)
  9. ध्रुवीन हेमंत दोशी – 329 (आईआईटी बॉम्बे)
  10. अल्लादाबोइना एस एस डी बी सिधविक सुहास – 329 (आईआईटी मद्रास)

इसे भी पढ़ें

JEE एडवांस के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं