भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आसमान की ओर: RBI [India’s foreign exchange reserves skyrocketing: RBI]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद 21 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 816 मिलियन डॉलर बढ़कर 653.71 बिलियन डॉलर हो गया।

पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 बिलियन डॉलर घटकर 652.89 बिलियन डॉलर रह गया था। 7 जून को यह भंडार 655.82 बिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

स्वर्ण भंडार मूल्य बढ़ा

आरबीआई के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 988 मिलियन डोलर बढ़कर 56.96 बिलियन डोलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने यह भी बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 57 मिलियन डॉलर घटकर 18.05 बिलियन डॉलर रह गया।

इसके अतिरिक्त, इसी अवधि के दौरान आईएमएफ के साथ भारत की आरक्षित स्थिति 9 मिलियन डॉलर घटकर 4.57 बिलियन डॉलर रह गई।

फोरेन करेंसी एसेट्स पर दिखा असर

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 21 जून को समाप्त सप्ताह में फोरेन करेंसी ऐसेट्स (एफसीए) 106 मिलियन डॉलर घटकर 574.13 बिलियन डॉलर रह गईं।

एफसीए कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्सा है और इसे यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने के लिए डॉलर में मापा जाता है।

इसे भी पढ़ें

विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर घटकर 640.3 अरब डॉलर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं