भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.30 अरब डॉलर बढ़कर 584.755 अरब डॉलर पर पहुंचा

1 Min Read

नई दिल्ली : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बीते सप्ताह बढ़ोत्तरी हुई है। सात अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.306 अरब डॉलर बढ़कर 584.755 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि बीते सप्ताह इसमें 32.9 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गयी थी। इसके बाद यह 578. 45 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 645 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। रुपये में लगातार आ रही गिरावट को थामने के लिए डॉलर की खरीदी की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आयी है और यह अपने सर्वोच्च स्तर से गिरा है। सात अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में रिजर्व के अहम हिस्से फॉरेन करेंसी एसेट में 4.74 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई और ये 514.431 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं