भारतीय युद्धपोत ने अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज की सहायता की

1 Min Read

नयी दिल्ली: अदन की खाड़ी में एक संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल हमले के बाद एक व्यापारिक जहाज में आग लगने पर एक भारतीय युद्धपोत ने उसे सहायता प्रदान की।

भारतीय सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि ‘एमवी आइलैंडर’ पर बृहस्पतिवार को हमला हुआ जिसमें जहाज के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया।

हमले की यह घटना हूती उग्रवादियों द्वारा लाल सागर में विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों पर किये जा रहे हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच हुई है।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की एक चिकित्सा टीम भी ‘एमवी आइलैंडर’ पर पहुंची और उसने घायल चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान की।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के जहाजों के अथक प्रयास, व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें

जायसवाल एक टेस्ट श्रृंखला में 600 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं