Indian Railways: अब ट्रेन में भी मिलेगा एटीएम, पंचवटी एक्सप्रेस में पहली बार शुरू हुई सेवा [Now ATM will be available in trains too, service started for the first time in Panchvati Express]

2 Min Read

Indian Railways:

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है। अब ट्रेन में भी एटीएम की सुविधा मिल सकती है। देश में पहली बार ट्रायल के तौर पर यह सुविधा मध्य रेलवे की लोकप्रिय ट्रेन पंचवटी एक्सप्रेस में शुरू की गई है।
पंचवटी एक्सप्रेस में शुरू हुआ पहला ऑनबोर्ड एटीएम

Indian Railways:

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल द्वारा संचालित पंचवटी एक्सप्रेस, जो मनमाड से मुंबई के बीच प्रतिदिन चलती है, उसमें प्रायोगिक आधार पर एक आटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) फिट की गई है। इस पहल को एक निजी बैंक के सहयोग से अंजाम दिया गया है। एटीएम को वातानुकूलित चेयर कार कोच में स्थापित किया गया है। यह कोच का पिछला हिस्सा है, जो पहले अस्थायी पेंट्री के रूप में प्रयोग होता था। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एटीएम कक्ष में शटर (दरवाजा) भी लगाया गया है।

Indian Railways: रेलवे की नई पहल : भविष्य में और ट्रेनों में विस्तार संभव

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि यह पूरी सेवा फिलहाल ट्रायल मोड पर है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो आगे चलकर इस सेवा को अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है। इस एटीएम को फिलहाल यात्रियों के लिए शीघ्र ही चालू किया जाएगा। इसकी सफलता रेलवे को यात्रियों की बढ़ती जरूरतों के अनुसार डिजिटल सेवाएं बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

हाई टेक्नोलॉजी के दम पर हादसों को रोकेगा भारतीय रेलवे, पटरियों से नहीं उतरेंगी ट्रेनें 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं