भारत ने इजराइल से सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इजराइल से उन भारतीय निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है जो द्विपक्षीय गतिशीलता समझौते के तहत इस सप्ताह वहां गए हैं।

भारत में इजराइली राजदूत नाओर गिलोन ने मंगलवार को कहा कि 60 से अधिक भारतीय निर्माण श्रमिकों का पहला जत्था इजराइल के लिए रवाना हो गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, ये (पहला जत्था) कर्मचारी एक गतिशीलता समझौते के तहत इजराइल गए हैं, जिस पर हमने देश के साथ हस्ताक्षर किए हैं।”

उन्होंने कहा, “हम उनकी सुरक्षा के प्रति सचेत हैं। हमने इजराइली अधिकारियों से उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।”

इसे भी पढ़ें

अल्पेक्स सोलर को झारखंड में पीएम-कुसुम के तहत 12 करोड़ रुपये का ठेका मिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं