दुख की घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है, रईसी की मौत पर बोले पीएम मोदी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोग दुर्घटनास्थल पर मृत पाए गए हैं।

इस संबंध में देश के सरकारी मीडिया की ओर से जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।

इसे भी पढ़ें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के मौत के बाद उपराष्ट्रपति मो. मोखबर संभालेंगे राष्ट्रपति का कार्यभार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं