नयी दिल्ली: भारत और जापान ने आम सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को लेकर सहयोग बढ़ाने के लिए रविवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना और ‘जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के बीच अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ भारत-जापान सामरिक सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
बिना ड्राइवर जम्मू से पंजाब पहुंची ट्रेन, लकड़ी का स्टॉपर लगाकर रोका गया







