नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश इस समय निर्णायक मोड़ पर खड़ा है और ऐसे में हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और INDIA मतलब है युवाओं की पहली नौकरी पक्की। किसानों को MSP की गारंटी। हर गरीब महिला लखपति। श्रमिक को न्यूनतम 400 रू प्रतिदिन।
जातिगत गिनती और आर्थिक सर्वे। सुरक्षित संविधान और नागरिक के अधिकार। वहीं, भाजपा मतलब। बेरोज़गारी पक्की। किसानों पर कर्ज़ का बोझ।
असुरक्षित और अधिकार विहीन महिलाएं। मजबूर और बेबस मज़दूर। वंचितों के साथ भेदभाव और शोषण। तानाशाही और दिखावे का लोकतंत्र।
आपका भविष्य आपके हाथों में है, सोचिए, समझिए और सही फैसला कीजिए।
इसे भी पढ़ें
भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-प्राइम’ का सफल परीक्षण किया








