रांची के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी [Increase in the price of gold in Ranchi bullion market]

2 Min Read

रांची। आम बजट पेश होने के बाद से सोने की कीमत में गिरावट जारी है, क्योंकि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि सोने पर सीमा शुल्क घटा दिया गया है।

इसका असर हर दिन सोने की कीमत में गिरावट के रूप में साफ नजर आ रहा था, लेकिन आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है।

ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की ज्वेलरी बनाने का प्लान कर रहे हैं. तो यहां रेट जरूर चेक कर लें।

आज झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 66,200 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,510 रुपये दर्ज की गई। वहीं, चांदी 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।

चांदी की कीमत में आज 700 रुपये की तेजी

सर्राफा कारोबारी और इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के सदस्य Association member ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।

आज प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत में 700 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। आज चांदी 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। जबकि कल (गुरुवार) रात तक चांदी 91,000 रुपये के भाव पर बिक रही थी।

इसे भी पढ़ें

सोना ₹684 बढ़कर ₹69,364 पर पहुंचा, चांदी ₹1,715 चढ़कर ₹83,065 प्रति किलो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं