गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जाने क्या है नया रेट [Increase in the price of gas cylinder, know what is the new rate]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है।

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें आज रविवार से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1691.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1652.50 रुपये थी।

कोलकाता में इसकी कीमत 1764.50 रुपये से बढ़कर 1802.50 रुपये हो गई है। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1644 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 1605 रुपये थी। चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1855 रुपये तय की गई है।

दूसरी ओर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में और मुंबई में 802.50 रुपये में मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें

LPG Cylinder Price : 32 रुपये घटी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत, राहत के साथ जुलाई की शुरुआत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं