आज किन जिलों में छायेंगे बादल ? [In which districts will there be clouds today?]

1 Min Read

जानिए मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड। 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग होगी। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है कि वो अपने-अपने प्रत्याशी को जीता सके। वही चुनावी शोर भी 11 नवंबर की शाम 5 बजे के बाद थम चुका है।

वहीं राजनीतिक सरगर्मी के बीच कैसा रहेगा झारखंड का मौसम। बता दे आज झारखंड के अधिक जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं बात मतदान के दिन यानी 13 नंवबर की बात करें, तो गुरुवार को सुबह से ही कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं राजधानी रांची सहित अधिकांश जिलों में वोटिंग के दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश नहीं होगी। वही मौसम शुष्क बना रहेगा। 17 नवंबर तक झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विस चुनावः फर्स्ट फेज में NDA-INDIA के बीच मुकाबला, इनकी प्रतिष्ठा दांव पर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं