बोफोर्स केस में CBI ने अमेरिका से हर्शमैन से जुड़ी जानकारी मांगी [In the Bofors case, CBI sought information related to Hershman from America]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बोफोर्स घोटाले का दावा करने वाले माइकल हर्शमैन से जुड़ी जानकारी अमेरिका से मांगी है। हर्शमैन 2017 में भारत दौरे पर आए थे।

उन्होंने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने घोटाले की जांच को पटरी से उतार दिया था। तब हर्शमैन ने CBI के साथ बोफोर्स मामले से जुड़ी अहम जानकारी शेयर करने की इच्छा जाहिर की थी।

1986 का है मामलाः

बोफोर्स घोटाला साल 1986 का है, तब राजीव गांधी की सरकार थी। आरोप था कि स्वीडिश कंपनी AB बोफोर्स ने सौदे के लिए भारतीय नेताओं और रक्षा मंत्रालय को 60 करोड़ रुपए की घूस दी थी।

इसे भी पढ़ें 

शराब घोटाले का पैसा खर्च हुआ गोवा चुनाव में, AAP के खिलाफ शिकायत दर्ज करेगी ED

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं