बोकारो। यह खबर माराफारी थाना क्षेत्र की है जहां शनिवार की शाम को दो बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है।
अंकित कुमार को बीजीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं . घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।खबर मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
अनिमेष गुप्ता ने बताया कि अंकित अपने दोस्त के साथ जा रहा था। तभी कुछ लोग आये और उनकी अंकित से कहा-सुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि उन लोगों ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। हमले मे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि 72 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।







