बिहार में सम्राट चौधरी बोले- लालू जी को हम ठंडा कर देंगे, राजद और कांग्रेस ने किया पलटवार

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि वह लालू जी को ठंडा कर देंगे।

बिहार के पालीगंज में जनसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा।

सम्राट ने कहा कि चिंता मत कीजिए, लालू जी को हम ठंडा कर देंगे। एकदम बेफिक्र रहिए।

डिप्टी सीएम के इस बयान पर राजद के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग कह रहे हैं कि चुनाव के बाद जेल भेजेंगे। तो चुनाव के बाद तो यह सरकार में रहेंगे कि नहीं रहेंगे।

इनकी पार्टी बचेगी या नहीं बचेगी। पहले इसकी चिंता करनी चाहिए। वहीं कांग्रेस ने सम्राट के इस बयान पर गुंडों की भाषा बताया है।

इसे भी पढ़ें

सोनिया गांधी बोलीं- दिल्ली की जनता I.N.D.I.A को वोट दे, उसे बेहतर रोजगार मिलेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं