बंगाल में PM मोदी बोले-शहजादे को सता रहा हार का डर

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर, कृष्णानगर और बोलपुर में सभा की। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय मां दुर्गा, जय मां काली और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ की।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार, संदेशखाली, राम मंदिर, राम नवमी, वोट जिहाद, कांग्रेस और राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि TMC के एक विधायक कहते हैं, हिंदुओं को भागीरथी में बहा देंगे। ये कौन सी भाषा बोल रहे हैं। बंगाल सरकार ने यहां हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है।

संदेशखाली में दलित बहनों के साथ अत्याचार हो रहा था और यहां की सरकार आरोपी को बचाने में लगी हुई थी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका नाम शाहजहां शेख है।

PM ने कहा कि विपक्ष के लोग दो फेज की वोटिंग के बाद मोदी के खिलाफ वोट जिहाद कर रहे हैं। जिहाद का मतलब देश की जनता अच्छे से समझती है।

प्रधानमंत्री ने राहुल पर तंज कसा कि शहजादे को वायनाड से हार का डर है, इसलिए अमेठी से भागकर रायबरेली पहुंचे। वे सबको कहते हैं डरो मत। मैं उनसे कहता हूं डरो मत…भागो मत।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान के सेटेलाइट के साथ चीन ने लांच किया मून मिशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं