2 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 2nd July]

7 Min Read
  • 1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
  • 1698 – थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।
  • 1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
  • 1777 – अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति ​हुई।
  • 1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
  • 1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
  • 1897 – इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
  • 1911 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोलंबिया के साथ अपने राजनयिक संबंधों को समाप्त करके वहां के वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया।
  • 1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।
  • 1940 – क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।
  • 1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।
  • 1966 – फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
  • 1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
  • 1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1990 – सऊदी अरब में मक्का-मदीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।
  • 2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।
  • 2002 – स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2004 – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
  • 2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
  • 2006 – इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
  • 2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
  • 2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।
  • 2019 – सिंगापुर हाईकोर्ट ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उसके पति मयंक मेहता के खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया।
  • 2019 – रूस / पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिक शहीद।
  • 2020 – दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अ‍रविन्‍द केजरीवाल ने कोविड 19 के रोगियों के इलाज के लिए देश के पहले प्‍लाजमा बैंक का उद्घाटन किया।
  • 2020 – बिहार में वज्रपात ने फिर मचाई तबाही , 22 की मौत हुई।
  • 2020 – वियतनाम में दुनिया के पहले सोने के होटल की ओपनिंग हुई।
  • 2020 – भारतीय रेलवे ने 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाई, जो भारतीय रेल के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इस ट्रेन का नाम ‘शेषनाग’ दिया गया।
  • 2020 – कानपुर मेंदेर रात विकास दुबे के गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये।
  • 2021 – अमेरिकाः फ्लोरिडा में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई।
  • 2021 – जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी यात्री वाहन फिसलकर एक गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत व चार अन्य घायल हुए।
  • 2021 – डीआरडीओ का शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम-10 एम भारतीय सेना में शामिल हुआ।

2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1893 – चंदूलाल मधवलाल त्रिवेदी – पंजाब के पूर्व राज्यपाल।
  • 1901 – कालिंदी चरण पाणिग्रही – प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार थे।
  • 1921 – अशोक घोष एक भारतीय बंगाली राजनेता और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता थे।
  • 1925 – स्वामी राम – भारतीय योगाचार्य थे।
  • 1941 – आशालता वाबगांवकर – मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक।
  • 1945 – विद्या विंदु सिंह – लोक साहित्य के क्षेत्र में जाना माना नाम।
  • 1948 – आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि।
  • 1954 – मुहम्मद अज़ीज़ भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायक थे जिन्होंने मुख्यतः बंगाली और ओडिआ फ़िल्मों में गाने गाये।
  • 1956 – तूफ़ानी सरोज – तूफ़ानी सरोज तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
  • 1958 – पवन मल्होत्रा हिन्दी फ़िल्मों व टीवी के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 1968 – गौतमी – हिन्दी फ़िल्मों की एक भारतीय अभिनेत्री ।
  • 1981 अनुपमा वर्मा – भारतीय अभिनेत्री।
  • 1983 – सुहास लालिनाकेरे यतिराज – एक भारतीय पेशेवर पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी।

2 जुलाई को हुए निधन

  • 1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन हुआ।
  • 1934 – असित भट्टाचार्य – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।
  • 1950 – यूसुफ़ मेहरअली, स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।
  • 1961 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।

2 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • महान क्रान्तिकारी असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस।
  • यूसुफ़ जफर मेहरअली समृति दिवस ।
  • अन्तरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस ।
  • अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (कोऑपरेटिव ) दिवस (जुलाई के पहले शनिवार को )।
  • विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day ,Not Confirmed)

नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

इसे भी पढ़ें

1 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं