- 526 – आधुनिक सीरिया के एंटीयोक में भूकंप से करीब 2,50,000 लोग मरे।
- 1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
- 1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
- 1830 – पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।
- 1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
- 1889 – बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
- 1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
- 1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
- 1947 – भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
- 1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
- 1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।
- 1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
- 1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।
- 1989 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।
- 1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
- 1999 – महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
- 2001 – अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
- 2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
- 2005 – बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पश्चात् शिवराज सिंह चौहान – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
- 2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
- 2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।
- 2007 – परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
- 2008 – 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडोज ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।
- 2008 – भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
- 2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
- 2019 – अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता फिर शुरू करने की घोषणा की।
- 2020 – अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में कार बम विस्फोट में 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए और बल के 24 सदस्य घायल हुए ।
- 2020 – ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए ” स्ट्रेटेजिक मिज़र फॉर दा रिमूवल ऑफ़ सैंक्शंस ” नामक बिल पारित किया।
29 नवंबर को जन्मे व्यक्तिः
- 1869 – ठक्कर बाप्पा – अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।
- 1913 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।
- 1935 – कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया लब्ध परमवीर चक्र , एक भारतीय सैन्य अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सदस्य थे।
29 नवंबर को हुए निधनः
- 1643 – इटली के विख्यात संगीतकार क्लॉडियो मोंट वोर्डी का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- 1759 – आलमगीर द्वितीय – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
- 1909 – प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त।
- 1993 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
- 2002 – ओंकारनाथ श्रीवास्तव – कवि एवं समाचार प्रसारक ।
- 2015 – ओटो न्यूमैन – अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद।
- 2020 – सेनेगल के पूर्व मिडफील्डर पापा बोउबा डायोप का 42 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
29 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
- भगवान श्री महावीर तप कल्याणक दिवस (जैन , मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी ) ।
- कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र)।
- हरियाणा ग्रामीण शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970) ।
- फिलीस्ती नी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्री य दिवस / अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International human solidarity day)।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
इसे भी पढ़ें







