27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 27th June]

9 Min Read
  • 1693 – लंदन में पहली महिला पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन हुआ।
  • 1709 – पीटर रूस ने महान पोल्टावा की लड़ाई में स्वीडन के चार्ल्स बारहवीं हराया।
  • 1743 – ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: डेटिंगन का युद्ध: बावेरिया में, ब्रिटेन के राजा जॉर्ज द्वितीय व्यक्तिगत रूप से युद्ध में सैनिकों का नेतृत्व करते हैं पहली बार जब एक ब्रिटिश सम्राट मैदान में सैनिकों को कमान किया।
  • 1759 – ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।
  • 1821 – न्यू हैम्पटन स्कूल की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यू हैम्पशायर राज्य में की गई।
  • 1867 – बैंक ऑफ कैलिफाॅर्निया का संचालन शुरू हुआ।
  • 1890 – जॉर्ज डिक्सन पहला मुक्केबाज बना।
  • 1893 – गोल्ड कालगूर्ली पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पाया गया।
  • 1903 – 1 9 वर्षीय अमेरिकन आईडा डी अकोस्ता पावर विमान उड़ाने वाली पहली महिला बनी।
  • 1914 – अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1940 – सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
  • 1946 – कनाडाई संसद ने कनाडाई नागरिकता अधिनियम में कनाडाई नागरिकता को परिभाषित किया।
  • 1950 – संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव अपनाया गया।
  • 1957 – अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में ऑद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत हुई।
  • 1957 – ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
  • 1964 – तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।
  • 1967 – भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस-748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
  • 1967 – लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
  • 1977 – जेबूती देश को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
  • 1980 – इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत हुई।
  • 1981 – कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।
  • 1983 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस-205 लांच किया।
  • 1991 – स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे बाद ही उसके छोटे गणतंत्र में यूगोस्लाविया की सेना टैंकों और विमानों के साथ दाखिल हो गई।
  • 1993 – अमरीका ने 33 प्रक्षेपास्त्रों द्वारा इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आस पास के क्षेत्रों को निशाना बनाया।
  • 1998 – मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।
  • 2002 – जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
  • 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
  • 2004 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 2005 – ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • 2006 – गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 2007 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
  • 2007 – जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला।
  • 2008 – भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
  • 2008 – माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।
  • 2015- भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे अथवा सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।
  • 2019 – राजस्थान के बीकानेर जिले के कालू पुलिस स्टेशन को देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया।
  • 2019 – विराट कोहली 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बने।
  • 2019 – स्वदेश में विकसित और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के बालासोर के चांदीपुर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • 2019 – भारत ने विश्व बैंक के साथ के टीबी के उन्मूलन के लिए 400 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 2019 – भारतीय मूल की प्रिया सेराव ने मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का खिताब अपने नाम किया।
  • 2020 – मलावी में अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद दोबारा कराए गए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल ने जीत हासिल की। अफ्रीका में पहली बार अदालत के चुनाव को पलट देने के बाद किसी निवर्तमान नेता की हार हुई ।
  • 2020 – आयरलैंड की संसद के निचले सदन की विशेष बैठक में यहां हुए मतदान में फियाना फेल नेता मिचेल मार्टिन को आयरलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एएमए, अहमदाबाद में जेन गार्डन और काइज़ेन एकेडमी का उद्घाटन किया।
  • 2022 – मुंबई में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी जिसमें 20-25 लोग दबे।
  • 2022 – नासा ने ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी क्षेत्र से सफलतापूर्वक एक रॉकेट लॉन्च किया। नासा ने अमरीका से बाहर अपना पहला वाणिज्‍यिक स्पेसपोर्ट लॉन्च करने का इतिहास रचा।
  • 2022 – जाने-माने कवि और साहित्‍यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्र को प्रतिष्ठित सरस्‍वती सम्‍मान दिया गया।
  • 2022 – ईरान ने ठोस ईंधन संचालित रॉकेट अंतरिक्ष में छोडा (तारीख कन्फर्म कर लें)।
  • 2023 – रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी ने पांच राज्यों को वंदे भारत की सौगात दी।
  • 2023 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 84 सेवारत व सेवानिवृत्त सशस्त्र कर्मियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए।

27 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1838 – बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय बंगाली के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार थे। भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ उनकी ही रचना है (26जून का भी वर्णन मिलता है)।
  • 1869 – जर्मनी के मशहूर गर्भविज्ञानी हैंस स्‍पेमैन का जन्‍म हुआ।
  • 1919 – अमला शंकर – मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर थीं।
  • 1922 – अकिलन – तमिल भाषा के साहित्यकार।
  • 1928 – आर डी प्रधान – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
  • 1939 – राहुल देव बर्मन – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
  • 1950 – नितिन मुकेश भारतीय गायक जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने पार्शवगायन के लिये जाने जाते हैं।
  • 1955 – पूर्णिमा वर्मन – भारतीय पत्रकार।
  • 1964 – उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पी.टी. ऊषा का जन्‍म हुआ।
  • 1980 – अंगरेज क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म हुआ।
  • 1985 – रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुज़नेतसोवा का जन्म हुआ।

27 जून को हुए निधन

  • 1839 – रणजीत सिंह – ‘भारतीय इतिहास’ में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा।
  • 2008 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
  • 2019 – दिग्गज तेलुगु अभिनेत्री और फिल्म निर्माता जी. विजया निर्मला का निधन हुआ।
  • 2022 – मशहूर पंजाबी एक्टर, राइटर और कवि सुरिंदर शर्मा का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी ब्लूग्रास संगीतकार बॉबी वैन ओसबोर्न (91) का निधन हुआ।
  • 2023 – ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स (65) का निधन हुआ (शव की पहचान हुई , निधन पहले का हो सकता है)।

27 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • मेला चमलियाल (जम्मू-कश्मीर)।
  • श्री गोविंद महाराज पुण्य तिथि – सोनगिरी (धुले)।
  • श्री वासुपूज्य जी गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी )।
  • चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज 153वां जन्म दिवस (आषाढ़ कृष्ण षष्ठी)।
  • श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जयन्ती ( कन्फर्म नहीं कुछ जगह 26 जून का भी वर्णन है )।
  • उडन परी पी.टी.उषा जन्म दिवस।
  • श्री सैम होर्मूसजी फ़्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ स्मृति दिवस।
  • महाराणा श्री रणजीत सिंह स्मृति दिवस।
  • हेलेन केलर दिवस।
  • अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस।
  • विश्व मधुमेह जागृति दिवस।
  • राष्ट्रीय पीटीएसडी जागरूकता दिवस , यूएसए (National PTSD Awareness Day , USA)।

नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share This Article
Exit mobile version