1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 1st December]

7 Min Read
  • 1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
  • 1933 – काेलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
  • 1947 – आकाशवाणी जम्मू की स्थापना हुई।
  • 1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1959 – बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
  • 1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
  • 1965 – सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
  • 1974 – वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
  • 1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 1976 – बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
  • 1987 – अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 1988 – बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
  • 1991 – एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।
  • 1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
  • 2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
  • 2001 – अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
  • 2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
  • 2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
  • 2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
  • 2008 – भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।
  • 2019 – भारत हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश बना।
  • 2019 – अमरीका में विमान दुर्घटना में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत।
  • 2019 – फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान – कम्मूरी के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
  • 2020 – भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी शिप वर्जन का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया।
  • 2020 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 के 26वें संस्करण की घोषणा करने के लिए कर्टन रेजर का आयोजन किया।
  • 2020 – एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने मेघालय के बिजली वितरण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 132.8 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।
  • 2021 – मंगोलिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।
  • 2022 – भारत ने एक वर्ष के लिए औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की , साथ ही बांग्‍लादेश भी आमंत्रित राष्‍ट्र बन गया।
  • 2022 – 23वां हॉर्नबिल फेस्टिवल 2022 नागा हेरिटेज विलेज किसामा में (1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक) शुरू हुआ।
  • 2022 – इंडोनेशिया के बाली में वर्ल्ड एस्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हुई।

1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1699 – रफ़ीउद्दाराजात – दसवाँ मुग़ल बादशाह था।
  • 1878 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
  • 1885 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
  • 1886 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
  • 1894 – भीम सेन सच्चर – स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1896 – जॉर्जी कॉन्स्टेंटिनोविच ज़ुकोव – सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ
  • के रक्षा मंत्री।
  • 1903 – अनंता सिंह – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
  • 1924 – मेजर शैतान सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1931 – गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।
  • 1939 – हेमानन्द बिश्वाल – उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1942 – जगदीश मुखी – असम व मिजोरम के राज्यपाल रहे।
  • 1954 – मेधा पाटकर – प्रसिद्ध समाज सेविका।
  • 1954 – राकेश बेदी – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
  • 1959 – आनंदन शिवमणि – शिवमणि के नाम से लोकप्रिय एक भारतीय तालवादक।
  • 1992 – भावना कंठ पहली महिला सेनानी पायलट।

1 दिसंबर को हुए निधन

  • 1974 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
  • 1980 – केंगल हनुमंतैया – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1985 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
  • 1990 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
  • 2008 – बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हुआ।
  • 2009 – शैलेन्द्र कुमार सिंह – अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे।
  • 2015 – जिम लोसकटऑफ – अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।
  • 2017 – आदर्श सेन आनंद – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश थे।
  • 2019 – वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
  • 2020 – अभय गणपतराय भारद्वाज – एक भारतीय अधिवक्ता ‘ राजनेता और राज्य सभा के सदस्य थे ।

1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री काका कालेलकर जयन्ती।
  • राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती।
  • श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती।
  • श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती।
  • मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती।
  • श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस।
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 )।
  • नागालैंड स्थापना दिवस।
  • आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस ( 77वां)।
  • विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO)।
  • भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक, कन्फर्म नहीं )।

नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

30 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं