18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 18th August]

7 Min Read
  • 293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
  • 1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
  • 1708 – स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया।
  • 1765 – जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने।
  • 1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
  • 1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
  • 1846 – जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
  • 1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
  • 1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
  • 1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
  • 1924 – फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।
  • 1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
  • 1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
  • 1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
  • 1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
  • 1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
  • 1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
  • 1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
  • 1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
  • 1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
  • 2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
  • 2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
  • 2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
  • 2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
  • 2012 – नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
  • 2019 – डोगरा स्काउट्स और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 51 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास के करीब लापता हुए एन-12 बीएल-534 विमान के पुर्जे बरामद किए।
  • 2019 – उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों लिथुआनिया, लातविया और एस्‍टोनिया की यात्रा के लिए रवाना हुए ।
  • 2020 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप के लिए अदृश्य ढाल (शील्ड) का निर्माण किया।
  • 2020 – ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र के किनारे वायुसेना ने रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी के मिसाइल आरवीवी का सफल परीक्षण किया।
  • 2020 – पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 2021 – भारतीय नौसेना ने वियतनाम पीपुल्स नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास किया ।
  • 2021 – भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच ‘ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नेवी टू नेवी रिलेशनशिप’ के लिए संयुक्त मार्गदर्शन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 2022 – भारत और फि‍लिपीन्‍स के बीच चौथी सामरिक वार्ता मनीला में आयोजित की गई।
  • 2022 – वियतनाम और भारत के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास विनबैक्स 2022 चंडीमंदिर में संपन्न हुआ।

18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1700 – बाजीराव प्रथम – मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
  • 1734 – राघोबा – पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।
  • 1872 – पंडित विष्णु दिगंबर – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ।
  • 1896 – पद्मश्री सम्मान पाने वाले काशी के बाबा शिवानंद का जन्म हुआ।
  • 1900 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1923 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।
  • 1936 – गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक ।
  • 1938 – बेले मोनप्पा हेगड़े एक हृदय रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा के प्रोफेसर और लेखक।
  • 1946 – अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री।
  • 1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।
  • 1959 – निर्मला सीतारामन भारत की वित्तमन्त्री।
  • 1985 – गीतिका जाखड़ एक भारतीय महिला पहलवान।

18 अगस्त को हुए निधन

  • 1227 – चंगेज़ ख़ाँ ।
  • 1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से निधन हुआ(मतभेद)।
  • 1979 – वसंतराव नाइक –
  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
  • 1990 – श्री नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
  • 2018 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन।

18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री सुमतिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण शुक्ल द्वितीया )।
  • स्वामी करपात्री जी महाराज जयन्ती (श्रावण शुक्ल द्वितीया )।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
  • शंकरदेव तिथि (असम)।
  • श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता)।

नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं