16 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 16 October 2024]

6 Min Read
  • 1757 – आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
  • 1793 – फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।
  • 1868 – डेनमार्क ने निकोबार द्विप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।
  • 1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
  • 1915 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
  • 1945 – संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।
  • 1946 – नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।
  • 1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
  • 1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
  • 1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
  • 1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
  • 2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
  • 2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
  • 2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
  • 2019 – विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना ईट राइट जैकेट और ईट राइट झोला की शुरुआत की।
  • 2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्‍का जारी किया।
  • 2021 – प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के पीएम महामहिम जोनस गहर स्टोर को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी (14 अक्टूबर 2021 को पदभार ग्रहण किया था)।
  • 2021 – ईरान में भूकंप के मध्यम झटके आए , रिक्टर स्केल 5.1 तीव्रता मापी गई।
  • 2021 – भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ 8वां संस्करण का अमपारा (श्रीलंका) में समापन हुआ।
  • 2022 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल के लाल परेड मैदान से मेडिकल के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभांरभ किया। हिंदी में तैयार 3 पुस्तकों का विमोचन भी किया।
  • 2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग इकाईयां राष्ट्र को समर्पित कीं।

16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1896 – सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दीके साहित्यकार थे।
  • 1905 – विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) – प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक (कन्फर्म नहीं)।
  • 1917 – शायर लखनवी का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम मुहम्मद हसन पाशा था।
  • 1939 – दिगंबर हांसदा – एक भारतीय अकादमिक और आदिवासी कार्यकर्ता थे (पद्मश्री सम्मानित)।
  • 1940 – नरेंद्र चंचल एक भारतीय गायक थे जो धार्मिक गीतों और भजनों में माहिर थे।
  • 1944 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
  • 1946 – नवीन पटनायक- ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री ।
  • 1948 – हेमा मालिनी- प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना।
  • 1950 – निदुमोलु सुमति – भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक हैं।
  • 1995 – वेद कृष्णमूर्ति – भारतीय महिला क्रिकेटर।
  • 1995 – सूबेदार अमित पंघाल भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी और एक शौकिया मुक्केबाज।
  • 2000 – संकेत महादेव सरगर एक भारतीय भारोत्तोलक।

16 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1938 – प्रभाशंकर पाटनी – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
  • 1951 – लियाक़त अली ख़ाँ – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री ।
  • 1983 – हरीश चंद्र महरोत्रा – भारत के महान गणितज्ञ थे।
  • 1994 – गणेश घोष – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
  • 2020 – पंजाब के तरनतारन में सिख आतंकवाद से डटकर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 2020 – बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन।
  • 2022 – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (26) सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर पर मृत पाई गईं (सुसाइड किया)।

16 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस।
  • वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस।
  • विश्व खाद्य दिवस / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (78 वाँ)।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 39वां स्थापना दिवस।
  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day)।
  • विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं )।

नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 14 October 2024]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं