15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 15th December]

9 Min Read
  • 1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।
  • 1794 – फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
  • 1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा पर कब्जा किया।
  • 1911 – बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
  • 1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
  • 1917 – मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
  • 1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
  • 1953 – भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
  • 1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।
  • 1963 – केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना हुई।
  • 1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।
  • 1965 – बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
  • 1973 – अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं।
  • 1975 – पश्चिमी सहरा को छोड़ने की स्पेन की घोषणा के बाद से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार समाप्त हुआ।
  • 1976 – न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 1991 – जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
  • 1993 – जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर किए।
  • 1995 – यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति जताई।
  • 1997 – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 1997 – अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ मिला।
  • 2000 – चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद कर दिया गया।
  • 2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे इटली में पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।
  • 2003 – भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
  • 2005 – ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न हुआ।
  • 2007 – पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू किया।
  • 2008 – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
  • 2010 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
  • 2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस व 2 अन्य मारे गये।
  • 2018 – को गुजरात के वडोदरा जिले में देश के पहले और विश्व के तीसरे रेल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 2019 – यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुई ।
  • 2019 – भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस’ घोषित किया , अभी हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता था।
  • 2020 – भारत और ब्रिटेन ने व्‍यापार, प्रतिरक्षा, सुरक्षा, जलवायु और स्‍वास्‍थ्‍य सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की।
  • 2020 – भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ऑफशोर पेट्रोल वेसल (ओपीवी) ‘सुजीत’ को गोवा के वास्को टाउन, गोवा में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में सचिव (रक्षा उत्पादन) द्वारा कमीशन किया गया था।
  • 2020 – उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट के बिना वाहनों पर आज से दिल्ली में जुर्माना लगाया गया था।
  • 2021 – आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता के लिए भारत और पोलैंड के बीच संधि को मंजूरी मिली।
  • 2021 – चीन और रूस का ‘अच्‍छे पडोसी तथा मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि’ को प्रत्‍येक 5 वर्ष पर बढाने का निर्णय हुआ।
  • 2021 – कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 2021 – आठवां हिंद महासागर संवाद आयोजित किया गया।
  • 2022 – भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाले परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि V का सफल परीक्षण किया।
  • 2022 – मेटे फ्रेडरिकसन फिर से डेनमार्क की प्रधानमंत्री बने व जैकन एलेमैन जेवसेन को उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री बनाया गया।
  • 2022 – नेपाल में निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति को प्रतिनिधि सभा के चुनाव के अंतिम परिणाम सौंपा गया।
  • 15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
  • 1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म हुआ।
  • 1852 – फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ।
  • 1859 – पोलैंड के प्रसिद्ध लेखक, चिकित्सक और शब्दकोश विशेषज्ञ डॉक्टर एल एल ज़ामेनहोफ़ का जन्म हुआ।
  • 1892 – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ का जन्म हुआ।
  • 1905 – पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के एक विचारक नेता रघुनाथ केशव खादिलकर का जन्म हुआ।
  • 1908 – रामकृष्ण संघ के एक हिन्दु संन्यासी स्वामी रंगनाथानन्द का जन्म हुआ।
  • 1935 – लता मंगेशकर की छोटी बहन व पार्श्व गायिका उषा मंगेशकर का जन्म हुआ।
  • 1940 – गोगा कपूर के नाम से लोकप्रिय, भारतीय फिल्म अभिनेता रविंद्र कपूर का जन्म हुआ।
  • 1966 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर कार्ल हूपर का जन्म हुआ।
  • 1970 – भारत की 15वीं – 16वीं लोकसभा में सांसद शुभेन्दु अधिकारी का जन्म हुआ।
  • 1976 – फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म हुआ।
  • 1981 – भारत के हॉकी खिलाड़ी भरत कुमार छेत्री का जन्म हुआ।
  • 1988 – भारतीय महिला पहलवान का हरियाणा के भिवानी जिले में गीता फोगाट का जन्म हुआ।
  • 15 दिसंबर को निधन हुए व्यक्ति
  • 1749 – छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू का निधन हुआ।
  • 1950 – भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
  • 1952 – गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु
  • 1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।
  • 1985 – मॉरिशस के गवर्नर शिवसागर रामगुलाम का निधन हुआ।
  • 2000 – कुशल पत्रकार तथा लेखक गौर किशोर घोष का निधन हुआ।
  • 2013 – भारतीय गायक सन्दीप आचार्य का निधन हुआ।
  • 2013 – राजस्थान से राजनीतिज्ञ शीशराम ओला का निधन हुआ।
  • 2019 – भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ईश्वर दयाल स्वामी (90) का निधन हुआ।
  • 2020 – अफ़ग़ानिस्तान में काबुल के डिप्‍टी गवर्नर महबूबुल्‍लाह मोहेबी का एक कार बम धमाके में निधन हुआ।
  • 2021 – कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हुआ।

15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (73वां)।
  • श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ जयन्ती।
  • श्री रघुनाथ केशव खादिलकर जयन्ती।
  • श्री लेखराज कृपलानी जयन्ती।
  • श्री सतीश चंद्र सामंत जयन्ती।
  • श्री शीशराम ओला स्मृति दिवस।
  • पद्म श्री नेकचंद जयन्ती।
  • श्री बाईचुंग भूटिया जन्म दिवस।
  • श्री बाबुल सुप्रियो जन्म दिवस।
  • पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस।
  • केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस।
  • अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस।

नोट: हम इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Share This Article
Exit mobile version