IMA प्रमुख बोले- भ्रूण के लिंग की पहचान से रोक हटे

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख आरवी अशोकन ने कहा है कि भ्रूण का लिंग पता करने पर रोक लगाने से कन्या भ्रूण हत्या तो रुक सकती है, लेकिन इससे बच्ची के पैदा होने के बाद उसकी हत्या नहीं रोकी जा सकती है।

ये बात अशोकन ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कही।उन्होंने कहा कि IMA मौजूदा प्री-कंसेप्शन और प्री-नेटल डायगनॉस्टिक टेक्नीक (PC-PNDT) एक्ट में बदलाव के लिए एक डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है।

मौजूदा कानून भ्रूण के लिंग का पता लगाने के लिए प्री-नेटल डायगनॉस्टिक टेक्नीक पर रोक लगाता है और ऐसा करने वाले डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराता है।

इसमें हमारी तरफ से एक सुझाव ये है कि क्यों न भ्रूण के लिंग का पता लगाया जाए और फिर कन्या भ्रूण की रक्षा की जाए।

इसे भी पढ़ें

15 रुपये वाला ये शेयर पहुंच गया 3800 रुपए के पार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं