कोल्हान विश्वविद्यालय के खाते से 1.58 करोड़ की अवैध निकासी [Illegal withdrawal of Rs 1.58 crore from Kolhan University account]

2 Min Read

बैंक कर्मचारियों समेत 3 गिरफ्तार, 14.80 लाख नकद बरामद

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने कोल्हान विश्वविद्यालय के बैंक खाते से की गई 1 करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपए की अवैध निकासी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बैंक कर्मचारी शामिल हैं।

ये हुए बरामदः

पुलिस ने आरोपियों से 14 लाख 80 हजार रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन, एक एटीएम और 73 बैंक चेक बरामद किए हैं। विश्वविद्यालय के खाते से निकाले गए 93 लाख रुपए को डेबिट फ्रीज करवा दिया गया है। इस राशि को विश्वविद्यालय के खाते में वापस जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपीः

गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार रांची के कडरू स्थित ईएसएएफ बैंक के सहायक प्रबंधक हैं। वे रामगढ़ के निवासी हैं। अमृता शर्मा बोकारो के चास स्थित येस बैंक में कार्यरत हैं। तीसरे आरोपी धनंजय कुमार प्रजापति बोकारो जिले के कसमार के निवासी हैं। वे अस्थायी रूप से रामगढ़ में रह रहे थे।

यह है मामलाः

मामला 19 फरवरी 2025 को सामने आया। कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने मुफ्फसिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। टीम का नेतृत्व एएसपी अभियान पारस राणा, प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल राय और चाईबासा एसडीपीओ बहामन टूटी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के विश्वविद्यालयों म अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और समस्याओं का बोलबाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं