Ileana d’cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बनीं दूसरी बार मां, बेटे के नाम का किया खुलासा [Bollywood actress Ileana D’Cruz became mother for the second time, revealed the name of her son]

2 Min Read

Ileana d’cruz:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ साझा किया। इलियाना ने अपने न्यूबोर्न बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसका नाम भी रिवील किया। उन्होंने बेटे का नाम “कीनू राफे डोलन” (Kinu Rafe Dolan) रखा है और पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “हमारा दिल कितना भरा हुआ है।” तस्वीर में उनका नन्हा बेटा बेहद क्यूट नजर आ रहा है।

Ileana d’cruz: इलियाना की इंस्टा पोस्ट मिली बधाइयां

इलियाना की इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा “बधाई हो ब्यूटीफुल,” वहीं हाल ही में मां बनीं एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने लिखा, “मुबारक हो मेरी इलू।”

Ileana d’cruz: फिल्मों से है दूरी

इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में रही हैं। खासकर जब उन्होंने बिना शादी के अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने 2023 में अपने पहले बेटे कोलन फिनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) को जन्म दिया था। तब भी इलियाना ने बेटे की तस्वीर और नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इलियाना के इस नए पोस्ट ने फैन्स को एक बार फिर सरप्राइज कर दिया है, और वे उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Raid 2: “रेड 2” में वाणी कपूर की कास्टिंग पर नेटिजेंस का सवाल, अजय देवगन ने दी सफाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं