IIT-JEE मेन्स का रिजल्ट जारी, 56 छात्रों को 100 परसेंटाइल

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई/बीटेक में दाखिले के लिए हुए जॉइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE)-2024 मेन्स के नतीजे बुधवार की देर रात जारी कर दिए गए।

इस बार पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा 56 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। पिछली बार 43 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था।

राज्यवार 100 परसेंटाइल में सबसे अधिक तेलंगाना के 15, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के 7-7, दिल्ली से 6, राजस्थान से 5, कर्नाटक से 3, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा से 2-2, उत्तर प्रदेश व बिहार से 1-1 छात्र शामिल हैं।

इस बार जेईई मेन्स के अप्रैल सेशन के लिए सामान्य श्रेणी का कटऑफ परसेंटाइल 2023 की तुलना में 2.45 अंक ज्यादा रहा, हालांकि सामान्य श्रेणी के लिए चुने गए छात्रों की संख्या पिछली बार से 1261 कम है।

इस बार JEE एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग परसेंटाइल पांच साल का सबसे ज्यादा रहा है।

100 परसेंटाइल से 93.23 के बीच सामान्य श्रेणी के 97,351 छात्र चुने गए हैं। 100 परसेंटाइल पाने वालों में केवल दो छात्राएं- सान्वी जैन (कर्नाटक) और शायना सिन्हा (दिल्ली) हैं।

पिछले साल एक छात्रा ही थी। 100 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों में 6 ईडब्ल्यूएस श्रेणी से हैं, जिनमें 4 तेलंगाना व 2 आंध्र प्रदेश के हैं।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं