आईआईएमसी को मिली डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में मान्यता : अनुराग ठाकुर

1 Min Read

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) को डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में मान्यता दी गयी है।

श्री ठाकुर ने बुधवार को कहा कि यह आईआईएमसी के लिए एक ख़ास और ऐतिहासिक दिन है जब इस संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया है। इस संस्थान का पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क जैसे मीडिया विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का गौरवशाली इतिहास रहा है।

विश्वविद्यालय का दर्जा देना एक नई शुरुआत है, क्योंकि अनुसंधान और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के साथ-साथ पाठ्यक्रम में और अधिक कोर्स भी जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री डॉ धर्मेंद्र प्रधान का इस फ़ैसले के लिए शुक्रिया अदा किया।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 10 साल जेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं