नई दिल्ली। अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में उलझे लोग सुबह के नाश्ते पर खास ध्यान नहीं देते। इसके कारण पूरे दिन कमजोरी और थका हुआ महसूस करते हैं।
जबकि सबसे जरूरी होता है कि रोज सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरा भोजन किया जाये। प्रोटीन रिच डायट लेने से पूरे दिन प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक रहा जा सकता है।
अगर आप भी हेल्दी, प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक रहना चाहते है तो आप भी अपने सुबह के नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें।
अब आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें नाश्ते में शामिल कर आप फिट रह सकते हैं।
अंडा
अगर आप खुद को दिन भर ऐक्टिव और प्रोडक्टिव रखना चाहते है तो रोज सुबह नाश्ते में अंडे का सेवन करें।
इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं जिससे आपके शरीर को ताकत मिलती है।
ग्रीक योगर्ट
अगर आप ब्रेकफ़ास्ट में फ्रूट्स और ड्राइफ्रूटस को शहद के साथ खाना पसंद करते है तो इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप ग्रीक योगर्ट को फ्रूट्स और ड्राइफ्रूटस में मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।
बात करें, ग्रीक योगर्ट की तो इसमें भी प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
पनीर
अगर आप नाश्ते में कुछ प्रोटीन से भरा ठोस आहार खाना चाहते है तो आप नाश्ते में पनीर का सेवन कर सकते है।
यह आपको पूरे दिन ऐक्टिव रखेगा साथ ही आपको भूख भी कम लगेगी। बता दें, कि पनीर वजन को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।
पालक
अगर आप नाश्ते में हरी सब्जी खाना चाहते है तो आप पालक का सेवन कर सकते हैं।
ऐसे तो पालक में प्रोटीन नहीं होता है, पर इसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाएं जाते है. इसकी मदद से आपका शरीर हेल्दी रहेगा।
इसे भी पढ़ें
यूपी कैबिनेट का आज होगा विस्तार, ओपी राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह सीएम आवास पहुंचे
