नई दिल्ली| आज के दिन को दुनियाभर में विश्व लीवर दिवस के रुप में मनाया जाता है। हर साल 19 अप्रैल को हेल्थ से जुड़े तमाम संगठन लीवर से जुड़े मसलों पर लोगों को जागरूक करते हैं।
लीवर मानव शरीर का एक बड़ा ही अहम अंग होता है। लीवर का काम शरीर के हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का होता है ताकि शरीर स्वस्थ रहे।
लेकिन आज की दुनिया में तेज गति से बदलते जीवन शैली के कारण हम अपने लीवर का ही ध्यान रखना भूल जाते हैं।
जिससे कई तरह के लीवर रोग के होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर हम अपने रोजमर्रा के जीवन में कुछ बदलाव ला सकें तो लीवर में होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
अपने डाइट में बदलाव करके हम अपने लीवर को स्वस्थ बना सकते हैं। आइए जानते हैं लीवर को स्वस्थ बनाए रखने की कुछ खास टिप्स।
लीवर को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स-
अपने खान-पान पर दें ध्यान-
लीवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर के भरपूर चीजों के साथ हरी सब्जियां, फल, अदरक, लहसुन, दालें, अखरोट, मखाने, जैसी चीजों को भी शामिल करना चाहिए।
इसके अलावा डाइट में फ्राइड और ऑयली चीजों को शामिल करने से बचना चाहिए।
एलोवेरा जूस-
एलोवेरा जूस लीवर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एलोइन और सैपोनिन, लिवर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद कर सकते हैं।
एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई सहित बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो लिवर को नुकसान होने से बचाने में मदद करते हैं।
नियमित रूप से एलोवेरा का सेवन करने पर इसके शांत गुण सूजन और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं। जिससे लिवर के स्वास्थ्य और पाचन को बढ़ावा मिलता है।
हल्दी वाली चाय
लीवर के लिए फायदेमंद साबित होने वाली चीजों में से एक है हल्दी वाली चाय। ऐसा माना जाता है कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो प्रो-इंफ्लेमेटरी रसायनों को कम कर सकते हैं।
इससे आपके लीवर के स्वास्थ्य की रक्षा होती है, क्योंकि आगे चलकर यही प्रो-इंफ्लेमेटरी रसायन लीवर को खराब करने का काम करते हैं।
शराब से बनाएं दूरी
अपने लीवर को लंबी आयु देने के लिए आपको शराब से दूरी बनानी जरूरी है। क्यों लंबी दौड़ में शराब आपके लीवर को अति नुकसान पहुंचा सकता है।
इसके नियमित सेवन से लीवर के डेमेज होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। जरूरत से अधिक शराब पीने से व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
जिससे लीवर पर बोझ बढ़ जाता है। इसीलिए हेल्दी लीवर के लिए शराब का सेवन ना करें।
वजन का रखें ध्यान
अधिक वजन होना हमारे शरीर में उत्पन्न अधिकांश बीमारियों का कारक होता है। इन्हीं में एक बीमारी है फैटी लीवर।
हर साल भारत में एक करोड़ लोग फैटी लीवर से जूझते हैं। फैटी लीवर ओबेसिटी के कारण होता है।
ऐसे में लीवर की इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने वजन का खासा ध्यान रखना चाहिए।
शारीरिक गतिविधियों में ले भाग
आधुनिक जीवन जीने वाले कई लोग शारीरिक गतिविधियों में भाग नहीं ले पाते। कारणवश उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लीवर को हेल्दी रखने के लिए हमें रोज नियमित तौर से एक्सरसाइज करना चाहिए।
रोज कम से कम आधा घंटा हमें अपने शरीर के फिजिकल हेल्थ पर देना चाहिए, जिसमें दौड़ना, रस्सी कूदना और साइकिलिंग जैसी चीजें शामिल हो।
इसे भी पढ़ें

