DU में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है, तो इस तारीख तक करें आवेदन [If you want to become an Assistant Professor in DU, then apply by this date]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतर मौका सामने है। अगर आप योग्य हैं तो इसके लिए 9 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।

डीयू से एफिलेटेड कॉलेज श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। प्रोफेसर की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है।

बता दें कि उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखकर पदों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट lsr.edu.in पर विजिट करना होगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवार तो हर महीने 57,700 रुपए सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर योग्यता, स्क्रीनिंग, अनुभव और गाइडलाइंस संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन विषयों में होनी है बहाली

बता दें कि स्टेटिक्स विषय के एक पद पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी और यह पद आरक्षित नहीं है। इसके अलावा हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती की जाएगी।

यह एक पद OBC उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। फिलॉसफी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती की जाएगी। यह पद किसी भी कैटेगरी के लिए आरक्षित नहीं है। इकोनॉमिक्स के एक पद पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी।

यह पद भी आरक्षित नहीं है। संस्कृत विषय के एक पद पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। यह पद ईडब्लूएस के लिए आरक्षित है।

यदि आप दिव्यांग हैं और आपको ऑनलाइन आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी आ रही है। तो आप कॉलेज में हेल्पडेस्क की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

DU में पीजी कोर्सेस के लिए 12 जून तक बढ़ी रजिट्रेशन की डेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं