नई दिल्ली,एजेंसियां: भारत में वसायुक्त और असंतुलित खाना खाने का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है जिसकी वजह से डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम होना आम बात है।
इसमें अपच, गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानियों का सामना आपने कई बार किया होगा, लेकिन जब भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने लगती है तो हमें सतर्क हो जाना चाहिए वरना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अक्सर ऐसी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे आप खुद की सेहत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं।
जानकारी के अनुसार डॉ. बताते हैं कि पेट में गुड़गुड़ की आवाज आने को मेडिकल टर्म में स्टोमक ग्रोलिंग (Stomach Growling) कहते हैं।
जब हमारा फूड का पाचन हो रहा होता है तो ये आवाज पेट और आंतों के बीच से आती है। अगर एक या दो बार ऐसा आवाज सुनाई दे तो घबराने की जरूरत नहीं है, अगर बार-बार गुड़गुड़ की आवाज आने लगे तो ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
कहीं कोई गंभीर बीमारी तो नहीं?
जब भोजन पाचन के लिए हमारी छोटी आंत में पहुंचता है तो शरीर भोजन को तोड़ने और न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन के लिए डाइजेस्टिव एंजाइम रिलीज करता है।
आमतौर पर भूख न लगने की वजह से भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आती है। अगर ये तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं रूक रहा है जो तुरंत किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से मिलें और पेट की जांच कराएं।
अक्सर पर ये डाइजेशन से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का इशारा हो सकता है, जिसका वक्त पर पता लगाना बेहद जरूरी है वरना बीमारी बढ़ सकती है।
आपको टेस्ट के जरिए ये पता लगाना होगा कि ये पाचन के अलावा किसी और वजह से तो नहीं हो रहा।
- कोलन कैंसर
पेट में गुड़गुड़ की आवाज को स्टोमक ग्रोलिंग कहा जाता है, जो पाचन की एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन बहुत ज्यादा गुड़गुड़ करना कोलन कैंसर की शुरुआत स्टेज का भी संकेत हो सकता है। - ब्लोटिंग होना
कई बार बाहर ज्यादा मसाले वाला खाना खाने के कारण या फिर कार्बोनेटेड ड्रिंक या सोडा आदि पीने के कारण पेट में बहुत ज्यादा गैस बन जाती है और इस कारण से भी पेट में गुड़गुड़ होने लगती है। पेट में गैस बनना यानी ब्लोटिंग पेट में गंभीर दर्द का कारण बन सकती है। - दस्त या कब्ज
हमारे द्वारा खाया गया खाना अगर सही नहीं है कि उसका पाचन ठीक से नहीं हो पाता है और इस कारण से दस्त या कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आपको दस्त या फिर कब्ज की समस्या हो रही है, तो यह आमतौर पर यह दस्त या कब्ज का संकेत हो सकता है। - खराब पाचन
पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं आपके पाचन से ही शुरू होती हैं। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसके कारण पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है और पेट में गुड़गुड़ की दिक्कत होने लगती है। हालांकि, अगर आपको कभी-कभार पेट मे गुड़गुड़ महसूस होती है, तो डरने की जरूरत नहीं है यह एक नॉर्मल डाइजेशन प्रोसेस होती है।
पेट से गुड़गुड़ के आवाज की निदान
अगर पेट से गुड़गुड़ की आवाज बार-बार आ रही है तो आपको पानी पीने की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए और थोड़े-थोड़े गैप कर हल्का खाना खाना चाहिए।
आप चाहें तो दिन में 2 बार हर्बल टी पी सकते हैं। ऐसा रेगुलर करने से पेट से आवाज आनी बंद होने की संभावना रहती है।
इसे भी पढ़ें









