रांची। रेलवे ने अप्रेंटिस के 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के DRM ऑफिस रायपुर तथा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षुओं (Apprentice) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2024 से शुरू हो गयी है। आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई 2024 निर्धारित की गई है।
इसमें सभी ट्रेड को मिलाकर कुल 1113 प्रशिक्षुओं की भर्ती (Railway Apprentice 2024) की जानी है।
ऐसे में जो उम्मीदवार SECR के अंतर्गत रेलवे अप्रेंटिस (SECR Apprentice 2024) की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारत सरकार के आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल, apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है।उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के 1113 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
डीआरएम कार्यालय, रायपुर मंडल: 844 पद
वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर: 269 पद
अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwHD/एक्स-सर्विसमेन) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर देख सकते है।
इसे भी पढ़ें
अब अवैध खनन को लेकर बढ़ेगी हेमंत सोरेन [Hemant Soren] की मुश्किल








