अगर पैरों में होता है जलन तो जल्द कराएं जांच, हो सकती है बड़ी परेशानी

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। पैरों में जलन लोगों को कई बार परेशान कर देता है। पैरों में जलन के कारण लोग चल नहीं पाते, कोई काम नहीं कर पाते।

ये हमारे लिये भारी पड़ सकता है। साथ ही ये किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी कर सकता है। अगर आप के पैरो के तलवों में गर्माहट, सुन्नपन, झुनझुनी सी महसूस होती है तो ये आपको परेशान कर सकता है।

खासतौर पर अगर ये समस्या रात में बढ़ जाती है। ऐसे में तलवों में होने वाली इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पहले कारण जानना जरूरी है।

डायबिटीक न्यूरोपैथी

अगर आपका ब्लड शुगर लंबे समय से कंट्रोल में नहीं आ रहा है तो इससे ब्लड वेसल्स डैमेज हो सकते हैं।

जिसकी वजह से पैर के तलवों को सिग्नल मिलना बंद हो जाता है और झनझनाहट महसूस होती है।

विटामिन बी की कमी

पैरों में जलन का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकता है। भारत में ज्यादातर लोग विटामिन बी 12, विटामिन बी 6, विटामिन बी 9 यानी फोलेट की कमी से जूझ रहे हैं।

इन विटामिन की कमी तलवों में जलन पैदा करती है। जो कि पैर और मसल्स में तालमेल की कमी को पैदा करते हैं।

एनीमिया

शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी एनिमिया बनाती है जो कि विटामिन बी की कमी से ही होती है।

वहीं अगर एनीमिया के साथ कमजोरी, सुस्ती और सांस फूलने में दिक्कत है तो ये विटामिन बी की कमी का संकेत है।

हाइपोथायराइड

थायराइड ग्लैंड के अंडरएक्टिव होने की वजह से शरीर में थायराइड हार्मोंस इंबैलेंस हो जाते हैं। जिसकी वजह से नर्व डैमेज होता है।

2016 की स्टडी के मुताबिक थायराइड ग्लैंड के एक्टिव ना होने के कारण पैरों में जलन की समस्या होती है।

किडनी की समस्या

जब किडनी ठीक तरीके से काम करना बंद कर देती है, तब ब्लड में टॉक्सिंस बनने लगते हैं। जिसकी वजह से कई सारी हेल्थ समस्याएं पैदा होती है।

जिसमे से एक पेरीफेरल न्यूरोपैथी है जिसमे पैरों में जलन की समस्या होती है। करीब दस प्रतिशत से ज्यादा लोग किडनी डिसीज में पैर के निचले हिस्से में सूजन और जलन होती है।

इसे भी पढ़ें

चक्रवाती तूफान रेमल का झारखंड में भी दिखने लगा असर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं