सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर होगी कार्रवाई : राहुल गांधी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

इस पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी! और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है।

अकाउंट फ्रिज किए जाने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कांग्रेस को 1823 करोड़ रुपये का नया डिमांड नोटिस जारी किया है।

यह डिमांड नोटिस 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माने के साथ ब्याज भी शामिल हैं।

नए नोटिस को लोकसभा चुनाव से पहले नकदी संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

72 घंटों में आयकर विभाग के 11 नोटिस मिले हैं: तृणमूल सांसद गोखले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं