नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने सोमवार को कहा कि विश्वविद्यालय अपने महाविद्यालय परिसरों में ‘भारत विरोधी अभियान’ को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि अगर ‘भगवाकरण’ का मतलब देश की सेवा करना है तो डीयू इसके लिए तैयार है।
विश्वविद्यालय में असहमति और बहस का स्वागत है लेकिन अनुशासनहीनता के किसी भी कृत्य के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के कथित भगवाकरण पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
यह प्रश्न विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों और छात्रों के एक वर्ग द्वारा संस्थान से संबद्ध महाविद्यालयों में हिंदू राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा कार्यक्रम आयोजित का विरोध करने के संदर्भ में पूछा गया था।
इसे भी पढ़ें
नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन के कारण तमिलनाडु में एमएसएमई क्षेत्र तबाह हुआ: कांग्रेस








