पटना, एजेंसियां: राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी नेता जेल के अंदर होंगे। मीसा भारती ने ये बात बोलकर राजनीति में उबाल ला दिया है।
राजद की राज्यसभा सदस्य और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार मीसा भारती ने गुरुवार को प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा इसके साथ ही कहा कि मोदी परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर तो बहुत बोलते हैं लेकिन उनका मुंह इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले पर नहीं खुलता है।
उन्होंने कहा कि यदि जनता ने INDIA को देश ने मौका दिया और हमारी सरकार बनी तो प्रधानमंत्री समेत भाजपा के सभी नेता जेल के अंदर होंगे।
इसे भी पढ़ें
Congress पहले देश बांटकर राज किया, अब पैसा बांटकर करना चाहती है: विजयवर्गीय








