कोलकाता : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहुंच गई। इस्लामपुर से बिहार में प्रवेश करने के साथ ही गत सोमवार को पश्चिम बंगाल में यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया था।
यहां राहुल ने बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की। इसके पहले बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंची थी। यहां राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया।
राहुल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्ता में आती है तो पूरे देश में जाति जनगणना कराई जाएगी। हम सामाजिक न्याय चाहते हैं। दलितों, आदिवासियों की संख्या जानने के जाति जनगणना जरूरी है। यहां से निकलकल यात्रा सुजापुर पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया।
इसे भी पढ़ें

















