कांग्रेस और सहयोगी दल जीते तो दंगे और अत्याचार होंगे : अमित शाह

1 Min Read

कटिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन पर आतंकवाद के मुद्दे को लेकर नरम रुख अपनाने और वंचित जातियों के उत्थान के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि सत्ता में उनकी वापसी से देश में गरीबी, दंगे, अत्याचार और हिंसा बढ़ेगी।

बिहार के कटिहार लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी पार्टी को नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को अपना ‘‘पहला ओबीसी प्रधानमंत्री’’ देने का श्रेय भी दिया, जिन्होंने परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को ‘‘खत्म’’ कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं