बांग्लादेशी हमारे दरवाजे पर आएंगे तो हम उन्हें शरण देंगे- ममता बनर्जी [If Bangladeshis come to our door, we will give them shelter – Mamata Banerjee]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। तृणमूल की शहीद दिवस रैली में वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमने कई लड़ाई लड़ी हैं और आगे भी लड़ना है। जब तक जिंदा हूं तब तक लडूंगी।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन सीटों पर हम जीते हैं वहां जाकर आप लोगों का धन्यवाद करें और जहां भी हम नहीं जीते हैं वहां पर लोगों के घर जाकर उनसे माफी मांगे और हमसे क्या गलती हुई यह पूछे और उस गलती को सुधारें। लेकिन मैं जानती हूं कि जनता जल्द ही केंद्र सरकार को टाटा- बाय कह देगी।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा अगर बांग्लादेशी हमारे दरवाजे पर आएंगे तो हम उन्हें शरण देंगे ।

महिलाओं को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व टीएमसी में मिला – ममता बनर्जी

TMC की शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके 38% निर्वाचित सांसद महिलाएं हैं।

चुनावों से पहले, कई लोग राजनीति में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का दावा करते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। हम एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने 38% महिला प्रतिनिधियों को सुनिश्चित किया।

बंगाल के साथ हिंदुस्तान के संबंध अच्छे हों : ममता बनर्जी

तृणमूल की शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं चाहती हूं कि बंगाल के साथ हिंदुस्तान के संबंध अच्छे हों।

आप(अखिलेश यादव) यहां आए, मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं। मैं समाजवादी पार्टी का अभिनंदन करना चाहूंगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में आपने जो खेल दिखाया है।

मैं आपके साथ सहमत हूं कि दिल्ली में सरकार ने एजेंसी लगाकर, चुनाव आयोग को लगाकर जो सरकार लाई गई है, वह सरकार स्थिर नहीं है, वह सरकार कभी भी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में एक सुर में बोले ममता और अखिलेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं