श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर बैग में मिली आईईडी, सुरक्षाबलों ने आईईडी को लिया कब्जे में [IED found in a bag on Srinagar-Baramulla Highway, security forces captured the IED]

1 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी ) मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी थी।

सुरक्षाबलों ने आईईडी को कब्जे में ले लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। बाद में सेना ने संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें

जम्मू – कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं