ICMR ने कोवैक्सिन की साइड इफेक्ट वाली BHU की रिपोर्ट को बताया भ्रामक, भेजा नोटिस

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की एक रिसर्च में सामने आया कि कोवैक्सिन के भी साइड इफेक्ट्स हैं।

इसमें ICMR का हवाला दिया गया। अब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और इसे गलत बताया है।

ICMR ने BHU को एक नोटिस भेजा है। इसमें ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉ. राजीव बहल ने लिखा है कि जिस रिसर्च में यह दावा किया गया है कि अध्ययन में वैक्सीन लेने वाले लोगों पर गंभीर साइड्स इफेक्ट्स देखे गए, वह रिसर्च पूरी तरह भ्रामक और गलत तथ्यों पर आधारित है।

इसका ICMR से कोई लेना-देना नहीं है। ICMR ने इसके लिए कोई मदद नहीं दी है। रिसर्च पेपर से ICMR का नाम हटाया जाए और एक माफीनामा छापा जाए।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता और राजस्थान का मैच बारिश के कारण रद्द

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं