नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर बुधवार को लगभग सात प्रतिशत टूट गया।
बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 26 प्रतिशत की गिरावट की सूचना के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने मंगलवार को कहा कि अधिक खर्च के कारण 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत घटकर 174 करोड़ रुपये रहा।
बीमा कंपनी को 2022-23 की चौथी तिमाही में 235 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 852 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ 811 करोड़ रुपये था।
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस के घोषणापत्र से प्रधानमंत्री घबरा गए, जाति आधारित जनगणना को कोई ताकत नहीं रोक सकती: राहुल
